बिलासपुर- मेहनत और दृढ़ संकल्प अगर सच्चा हो, तो सफलता कदम चूमती है आज हम आपको एक ऐसे ही युवा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने न्यायधानी बिलासपुर और भाटापारा का मान पूरे प्रदेश में बढ़ाया है। यह कहानी है संघर्ष, पसीने और अटूट विश्वास की, जिसके नायक बने हैं— विजय गोंड।
बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 46, गणेश नगर के मूल निवासी और वर्तमान में भाटापारा में रह रहे विजय गोंड ने सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर चयनित होकर अपने छेत्र के साथ- साथ प्रदेश का नाम रौशन किया है जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, लोगों के मन में खुशियों का ठिकाना ही नहीं रहा। विजय की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक मिसाल पेश की है।

छेत्र के लोगों ने कहाँ कि हम विजय का संघर्ष का गवाह हैं उनकी कड़ी मेहनत को देखा है इस बड़ी कामयाबी पर गोंड समाज और स्थानीय संगठनों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग उन्हें फूल-मालाओं से लाद रहे हैं और मिठाइयां बांट रहे हैं।
समाज के प्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि: “विजय की यह सफलता हमारे समाज के युवाओं के लिए एक मशाल की तरह है। यह साबित करता है कि संसाधनों की कमी कभी आपके सपनों के आड़े नहीं आ सकती, अगर आपके इरादे मजबूत हों।”

छेत्र के लोगों और समाज के वरिष्ठों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए विजय के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि उन पर बूढ़ादेव की कृपा सदैव बनी रहे। समाज को उम्मीद है कि विजय जनसेवा के पथ पर ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे और न केवल अपने वार्ड का, बल्कि प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करेंगे।

विजय गोंड की यह जीत उन हजारों युवाओं के लिए एक जवाब है जो मेहनत करने से घबराते नहीं हैं।

