बिलासपुर। भारतीय संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक पावन कार्तिक मास के अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम, बिलासपुर शाखा द्वारा आगामी 7 दिसंबर 2026 (सोमवार) को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाम 5:00 बजे से तोरवा पुलिस स्टेशन के बाजू स्थित श्री रामलीला मैदान (रेलवे परिक्षेत्र राम मंदिर के पीछे) में यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान पूरे परिसर में 5001 दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र को रोशनी से आलोकित किया जाएगा।
“सर्वसमाज की महिलाएं होंगी शामिल”
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सामाजिक समरसता है। दीपोत्सव में केवल दक्षिण भारतीय समाज ही नहीं, बल्कि शहर के विभिन्न समाजों और समुदायों की महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होकर सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित करेंगी। महासंघम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करना है।
“तैयारियों में जुटे पदाधिकारी”
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघम के प्रदेश संरक्षक व्ही. रामा राव, प्रदेश उपाध्यक्ष बी. वेणुगोपाल राव, प्रदेश सचिव आर. मनोरथ बाबू, प्रदेश कोषाध्यक्ष एन. रमना मूर्ति, बिलासपुर शाखा संरक्षक शंकर राव, शाखा अध्यक्ष एन. लोकेश कुमार, सचिव सी. श्रीनिवास राव और कोषाध्यक्ष चंद्रबाबू के मार्गदर्शन में तैयारियां जोरों पर हैं।
इसके साथ ही ए. वेंकटेश्वर राव (बालाजी), सुरेश पटनाला, आर. श्रीनिवास राव, जी. वेंकट प्रसाद, अन्नू, अनुराधा, सी. नवीन कुमार, बी. अनिल कुमार, महेश कुमार, एस. वी. राम कृष्णा राव, रामू, एस. दामोदर राव, बी. वेंकट राव, अनिल कुमार, आर. रामकुमार, राकेश नायडू, जग्गा राव, टी. एम. के. राव, रमेश बाबू, रमेश चंद्रा, प्रसाद राव और चंद्रशेखर राव सहित अन्य सदस्य आयोजन को भव्य रूप देने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

