बिलासपुर- बिलासपुर में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान’ के तहत एक मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और युवाओं को चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन रहा। इस जन चौपाल के माध्यम से मतदाता सूची की पारदर्शिता, मतदान के अधिकार और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 02 के अध्यक्ष तज्जमुल हक, मंडल क्रमांक 02 के अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी संजीव रतन सिंह और वार्ड क्रमांक 30 के अध्यक्ष अमन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

