बिलासपुर: SECRLY ग्राउंड में बिलासपुर बंगाली प्रीमियर क्लासिक लीग का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों—बंगाल टाइगर्स, बंगाल वॉरियर्स, बंगाल टाइटंस और महाराजा 11 ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों के बीच फाइनल में महाराजा 11 ने बंगाल टाइगर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए अभिषेक को मैन ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जतिन को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

संयोजक चंदन गांगुली जी के प्रयासों एवं कुशल समन्वय से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति के सदस्य ओ. पी. यादव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

फाइनल मुकाबले में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा, सहसचिव हरिशंकर गंगवानी, रवि शुक्ला, एस एम जफर, अमित पाटले सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर एम. एन. चटर्जी, नमिता घोष, बी. सी. गोलदार, सुब्रत बनर्जी, लल्टू घोष, डॉ. हेमंत चटर्जी, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, कौशिक मित्रा, पल्लव धर, भक्तिमय चौधरी, पार्थ प्रतिम साहा, सुमित कुंडू, देबाशीष दत्ता, रूपम घोष, रेखा गुल्ला, मदन मोहन गुल्ला, शेफाली घोष एवं निर्मल घोष उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सुमिता दासगुप्ता एवं सुमेला चटर्जी ने किया। यह आयोजन खेल भावना, टीमवर्क, सामुदायिक एकता एवं आपसी सौहार्द का शानदार उदाहरण बना। आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

