बिलासपुर में 12 अक्टुबर को प्रति सोमवार की तरह इस बार भी बिलासपुर के महंत बाड़ा में बाबा गुरु घासीदास जी की मंगल आरती का आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर महंत बाड़ा विकास समिति की ओर से ‘प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज’ के शिक्षा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक विशेष समारोह रखा गया,जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बिलासपुर जिला अध्यक्ष रहे धरमलाल डहरिया को शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए एस एल निराला और एल.एस. जोगी का भी मंच पर शाल, श्रीफल और पुष्पहार भेंट कर विशेष सम्मान किया गया।

आपको बता दें कि धरमलाल डहरिया इससे पहले खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका लंबा और सराहनीय अनुभव रहा है।
ऐसे में उन्हें प्रदेश की यह अहम जिम्मेदारी मिलना बिलासपुर वासियों के लिए बेहद गर्व की बात है। समाज के जानकारों का मानना है कि उनके इस अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा और छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक मजबूती के साथ नए आयाम स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में मौजूद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और शिक्षा के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला संरक्षक डॉक्टर बसंत अंचल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा दिनेश लहरे ,महेंद्र भारद्वाज जिला युवा अध्यक्ष, मुकेश जांगड़े जिला युवा सचिव, अमित पाटले मीडिया प्रभारी युवा, प्रगतिशील मुख्य संगठन के उपाध्यक्ष उषा भास्कर,

जिला प्रवक्ता जी पी भास्कर जी ,कार्यकारिणी के सदस्य पी डी ओग्रे जी, वरिष्ठ सदस्य दशे राम खांडे जी , पंडित राम जोशी जी, अलख गेंदले जी ,हेमू भास्कर जी, विक्रम सिंह जी, तिलक जोशी जी , सतीश मोहले जी एवं अन्य संत जन उपस्थित रहे।

