बिलासपुर/बिल्हा -28 जून रविवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पत्थरखान सतनाम गुरुद्वारा में एकदिवसीय वरिष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ व महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी का मनोरंजन चयन किया गया जिसमें वरिष्ठ प्रकोष्ठ में बिल्हा ब्लॉक संरक्षक के पद पर बी डी कोसले, के डी बांधे, एन पी शांडिल्य, व अशोक पाटले को बनाया गया।
राजकुमार पाटले को अध्यक्ष वरिष्ठ प्रकोष्ठ बिल्हा ब्लॉक बनाया गया, उपाध्यक्ष राजेश पात्रे, कृष्ण चतुर्वेदी, सत्यवत गेंद्रे।
विष्णु बंजारे सचिव, भरत बघेल कोषाध्यक्ष, आशीष पात्रे सह सचिव, सुखनंदन बंजारे मीडिया प्रभारी।
कार्यकारी:- सखाराम पाटले, उत्तम रात्रे, वेदराम पाटले , सहदेव ओगरे।

पुनीता डहरिया महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिल्हा ब्लॉक।
“युवा प्रकोष्ठ बिल्हा ब्लॉक”
दीपक सोनी अध्यक्ष,
दिलेश लहरे उपाध्यक्ष,
हरप्रसाद मांडले सचिव,
अजय सोनी कोषाध्यक्ष,
समीर लहरे सह सचिव
अशकरण दास जोगी मीडिया प्रभारी प्रवक्ता।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम बाबा गुरु घासीदास जी के शैल चित्र पर मिट्टी के दीपक को घीं से जलाकर गुरु वंदना पहली आरती जगमग ज्योति गाया गया जिसमें राजमहंतो, महिलाओं और वरिष्ठ एवं युवाओं ने एक स्वर में गुरु वंदना की एवं बाबा गुरु घासीदास जी के जयकारे लगाए।

कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से आए अतिथियों का पुष्प गुच्छ, हार, साल, श्रीफल के साथ स्वागत किया गया।
इस दौरान समस्त राजमहंतों को पुष्पा हार पहना कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया, मस्तूरी में एसडीओपी रहे लालचंद मोहल्ले जी का भी पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया गया और कहा गया कि रिटायरमेंट के बाद समाज के लिए ज्यादा से ज्यादा समय दें ताकि समाज के जो लोग हैं जिन्हें कानूनी जानकारी नहीं है उन्हें जानकारी उपलब्ध करवाएं।

“मुख्य पदाधिकारीयों ने अपने उद्बोधन में क्या कहा”
एल. एल. कोसले ( वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा कि संगठन में पारदर्शिता और लोकतंत्र लाने के लिए त्रि-स्तरीय चुनाव प्रक्रिया (ग्राम, ब्लॉक, जिला) लागू हो। फर्जी सदस्यता रोकने के लिए सदस्यता शुल्क 1 हजार रुपये से घटाकर 500 किया गया।
प्रदेश प्रबंधकारिणी का चुनाव वही लड़ सकेगा जो आजीवन सदस्य होगा। आर्थिक रूप से कमजोर सक्षम कार्यकर्ताओं को ब्लॉक/जिला कमेटी बिना शुल्क सदस्य बनाया जा सकेगा।
निर्माण कार्य- समाज के सहयोग से बिलासपुर में 1 करोड़ की लागत से महंतबाड़ा बना है, 2.5 करोड़ की लागत से गिरौदपूरी धाम के पहले ग्राम मड़वा में भव्य धर्मशाला का निर्माण किया गया है और राजधानी रायपुर में 60 लाख रुपये की लागत से जमीन खरीदी गई है जो समाज के लिए गर्व की बात है।

मोहन बंजारे (प्रदेश महासचिव) ने अपने उद्बोधन में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई जिसमें मुख्य रूप से बलौदाबाजार घटना के निर्दोषों को न्याय दिलाने हेतु प्रस्ताव पारित। महासमुंद, बलौदाबाजार और बिलासपुर (बिल्हा) में कमेटियों का गठन।
सामाजिक एकीकरण करने हेतु 15 बिंदुओं को विस्तार से बताया।
वैश्विक पहचान: ‘सतनाम संदेश’ पत्रिका का असम, ओडिशा, नागपुर, पश्चिम बंगाल समेत वेबसाइट के जरिए अमेरिका में भी प्रसार हो रहा है।

प्रदीप श्रृंगी (प्रदेश अध्यक्ष – युवा प्रकोष्ठ) ने अपने उद्बोधन में कहा सामाजिक सुधार: बेमेतरा सम्मेलन में शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भरता पर जोर। समृद्ध लोगों से गरीब बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने की अपील की।
युवा व महिला सशक्तिकरण: महिलाओं को शिक्षित करने और युवाओं को नशे व बुरी संगत से दूर रहकर करियर गाइडेंस व रोजगार से जुड़ने का आह्वान किया।
अन्य संकल्प: सामूहिक विवाह, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण और सोशल मीडिया/डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ग्रामीण स्तर तक मजबूत कनेक्टिविटी बनाना है।

दिनेश बंजारे (प्रदेश सहसचिव) ने कहा कि समाज के अधिकारी-कर्मचारी हर महीने आर्थिक सहयोग कर रहे हैं, जिससे गरीब बच्चों को शिक्षा, मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई में मदद मिल सके।
कानूनी सहायता: रिटायर्ड एसडीओपी और कानूनविदों की मदद से छोटे-मोटे विवादों को कोर्ट ले जाने के बजाय समाज के भीतर आपसी समझबूझ से सुलझाने की अपील की।
सुनीता जोनवानी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पद कोई वीआईपी अधिकार नहीं बल्कि एक औपचारिक जिम्मेदारी है। समाज के हर वंचित व्यक्ति तक सुख, सुरक्षा और कानूनी सलाह पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

धरम डहरिया (जिलाध्यक्ष – वरिष्ठ प्रकोष्ठ, बिलासपुर) स्थानीय नेतृत्व करते हुए कहा कि एशिया के सबसे बड़े विकासखंड ‘बिल्हा’ (जिसमें 4 तहसीलें आती हैं) ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन। स्थानीय लोगों की सर्वसम्मति से ही ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करने की मांग की समर्थन।
महेंद्र भारद्वाज (जिला अध्यक्ष – युवा प्रकोष्ठ) ने बताया कि बिल्हा ब्लॉक की नई टीम के गठन हेतु बिल्हा, बेलतरा, मस्तुरी और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों की बैठक। नई टीम का चयन पूरी पारदर्शिता और सर्वसम्मति से करने में विशेष सहयोग किया।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान जिला संरक्षक व (राजमहंत) डॉ. बसंत अंचल जी ने बखूबी अपने अंदाज में माइक संचालन किया और अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

वरिष्ठ प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार पाटले ने शिक्षा स्वास्थ्य नशा मुक्ति पर विस्तार पूर्वक अपनी बात रखी और पूरे निष्ठा पूर्वक संगठन और समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया।
तो वहीं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पुनीता डहरिया ने महिलाओं में अधिक से अधिक जागरूकता लाने और संगठन से जोड़ने की बात कही।
युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक सोनी ने युवाओं को शिक्षा स्वास्थ्य नशा मुक्ति एवं संगठन और समाज के लिए पूरे ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
“छः लोगों ने ली आजीवन सदस्यता”
आजीवन सदस्यों के नाम:-
अशोक पाटले वरिष्ठ प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिल्हा ब्लॉक, दीपक सोनी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष बिल्हा ब्लॉक,
पुनीता डहरिया महिला प्रकोष्ठ,
झालेंद्र महिलांगे अधिवक्ता उच्च न्यायालय, बालेश्वर बंजारे शिक्षक,
भारत लाल बघेल कोषाध्यक्ष।

“नया सदस्यता ढांचा”
हर गांव से 5 सदस्य (शुल्क 500 रुपये), जो ब्लॉक और जिला स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे।
इंफ्रास्ट्रक्चर:रायपुर में 60 लाख रुपये की भूमि की रजिस्ट्री; मड़वा में ₹2.5 करोड़ की धर्मशाला का संचालन।
राजनीतिक एकजुटता: रायपुर के मिंतारा भवन में कांग्रेस, भाजपा और बसपा के सतनामी समाज के नेताओं को एक मंच पर लाकर 15 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया।
सामाजिक कुप्रथाओं पर रोक: डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग, बालश्रम/बच्चों को सामाजिक कार्यों में उलझाने पर रोक, और आपसी विवादों का सामाजिक निपटारा।
इस दौरान पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोसले जी,
प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला सोनवानी ,प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ,प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रदीप श्रृंगी ,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुश्री अंजलि बरमल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य द्रौपती जोशी, सत्येंद्र खूंटे, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश लहरें, जिला अध्यक्ष डी एल डहरिया, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेन्द्र भारद्वाज, डॉ बसंत अंचल, कमल डहरिया, उपाध्यक्ष राजेश पात्रे, कृष्ण चतुर्वेदी, सचिव विष्णु बंजारे, कोषाध्यक्ष भरत बघेल,सहसचिव आशीष रात्रे, मीडिया प्रभारी सुखनंदन बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य शाखाराम पाटले, उत्तम रात्रे, वेदराम सहदेव ओगरे!
युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दिलेश घृतलहरे , सचिव हरप्रसाद माण्डले, सहसचिव समीर लहरे, कोषाध्यक्ष अजय सोनी, मीडिया प्रभारी आशाकरण जोगी, कार्यकारिणी सदस्य महेश सोनी
जिला अध्यक्ष डी एल डहरिया, सचिव जोगी एवं जिला वरिष्ट टीम, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महेंद्र भारतद्वाज ,सचिव मुकेश जांगड़े , अमित पाटले सहित कार्यकारिणी उपस्थित थे!
ब्लॉक बिल्हा के गांव गांव से बहुताय के संख्या में समाज के मनहरण कोशले, राजमहंत बी डी बंदे,,ओम प्रकाश कोसले, राजकुमार पाटले सोन कुमार कोसले, सहदेव डहरिया, राधेलाल शत्रुहन, बौद्धेलाल, न पी सांडे, प्यारे लाल बंजारे, जगदीश डहरिया, गुरु कोसले सुनील जांगड़े, सुनील कोसरिया रामजी चतुर्वेदी, राजेंद्र पाटले आर डी चेलक, रंजीत मनहर, सत्यवत जेन्द्रे , मोहन महिलांग विजय पात्रे, खेलन, विजय , दीपक पवन, संदीप विमल, सतीश, भागीरथी, गुलाब खूंटे सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

