बिलासपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के दिन जनगणना प्रशिक्षण आयोजित करने को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।
गवर्नमेंट एम्प्लॉयीज़ वेलफेयर एसोसिएशन,बिलासपुर ने 14 अप्रैल को रखे गए इस प्रशिक्षण पर कड़ी आपत्ति जताई है। कर्मचारियों का कहना है कि बाबा साहब की जयंती एक पावन अवसर है और इस दिन ट्रेनिंग रखना उनकी भावनाओं और संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है।

इस मामले को लेकर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बसंत जांगड़े ने सभी कर्मचारी साथियों से बड़ी संख्या में कलेक्टरेट पहुंचने की अपील की है। हालांकि, एसोसिएशन ने यह भी साफ कर दिया है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित होगा।

उन्होंने Bharat 18 News से बात करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य किसी प्रकार की नारेबाजी या उग्र प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि शांतिपूर्वक अपनी बात प्रशासन तक पहुँचाना है। 14 अप्रैल हमारे लिए आस्था का दिन है, इसलिए हम चाहते हैं कि जनगणना प्रशिक्षण की तारीख बदली जाए।

अब देखना यह होगा कि कर्मचारियों के इस विरोध के बाद जिला प्रशासन क्या फैसला लेता है।

