छत्तीसगढ़- सतनाम पंथ के प्रवर्तक और शांति के दूत, महान संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जन्मस्थली एवं तपोभूमि गिरौदपुरीधाम एक बार फिर जय सतनाम के जयकारों से गूंजने वाली है, इस वर्ष 22 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय भव्य गुरुदर्शन मेले को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति ने कमर कस ली है।

मेले की तिथि: 22, 23 और 24 फरवरी 2026।
बजट में बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के बाद मेला बजट 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया।
सुरक्षा व्यवस्था: 1100 से अधिक पुलिस बल तैनात, जैतखाम की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों की विशेष व्यवस्था होगी।
24 घंटे चिकित्सा, पेयजल और सफाई के लिए 400 से ज्यादा कर्मचारियों की टीम भी होगी।
बुधवार को जिला पंचायत बलौदाबाजार के सभागार में मेला आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। राजागुरु धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, गुरु सोमेश बाबा, गुरु सौरभ साहेब और कलेक्टर-एसपी समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।
“सुविधाओं पर जोर:”
कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार विशेष इंतजाम हैं, (पेयजल) 30 लाख लीटर क्षमता की टंकियों के साथ 250 टेप नल और 30 टैंकर तैनात रहेंगे, 7 स्थानों पर 24 घंटे चिकित्सा शिविर और 10 एम्बुलेंस तैनात रहेंगी, 400 स्वच्छता कर्मी और 100 से ज्यादा स्नानघर-शौचालय बनाए गए हैं।

“सुरक्षा के कड़े इंतजाम:”
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के अनुसार, मेले में ‘थ्री लेयर सुरक्षा’ रहेगी 1182 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे, 30 पार्किंग जोन और 5 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, मेला क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में मांस और मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

4.डिजिटल सहायता:
श्रद्धालुओं की मदद के लिए पिछले वर्ष की वेबसाइट को फिर से सक्रिय किया जा रहा है और क्यूआर कोड (QR Code) के जरिए भी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पुलिस हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 भी जारी किया गया है।

गुरुदर्शन मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए प्रशासन ‘जीरो टॉलरेंस’ के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। अगर आप भी बाबा जी के दर्शन के लिए गिरौदपुरी जा रहे हैं, तो सुरक्षा नियमों का पालन करें।

