बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को तिफरा में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत जबरदस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिफरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने न केवल एकदिवसीय धरना दिया, बल्कि रायपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर सांकेतिक चक्काजाम कर अपना आक्रोश जताया।

ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
“कांग्रेस की मुख्य मांगें निम्नलिखित हैं”
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के स्वरूप में किए गए बदलावों को तत्काल रद्द किया जाए, मनरेगा श्रमिकों का दैनिक वेतन बढ़ाकर 400 रुपये किया जाए, प्रदेश के किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी की समय सीमा में वृद्धि की जाए!
धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार मनरेगा का नाम और स्वरूप बदलकर इस योजना को कमजोर कर रही है। यह ग्रामीणों से उनके रोजगार की गारंटी छीनने की साजिश है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी।

वहीं, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणाओं के विपरीत किसानों को न तो एकमुश्त भुगतान मिल रहा है और न ही सुचारू रूप से धान खरीदी हो रही है, टोकन और पंजीयन के नाम पर किसानों को केवल परेशान किया जा रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन में समन्वयक सुरेश ठाकुर, बिहारी देवांगन, मंडल अध्यक्ष संत सर्वे, अजय मनहरे, महेश ठाकुर, बंटी साहू, अमित यादव, पवन साहू, राजेश साहू, रामायण रजक, अक्षय नवरंग, सचिन भवानी आदि ने भी संबोधित करते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया ! इस अवसर पर भगवत श्रीवास, प्रताप वर्मा, रामकुमार मनहर, शिव यादव, सूरज मरकाम, गोविंद यादव, संतराम यादव, दिनेश यादव, फूलचंद लहरे, असद खान, विकास पाटकर, सुरेश यादव, गोविंद मानिकपुरी, नरसिंह वैष्णव, राजेश कोसले, अमर साहू, आनंद पाठक, रवींद्र डाहरे, बंटी सोनी, नागेश ध्रुव, संजीव पाल, संजू कौशिक, नंदू वर्मा, समीर वर्मा, आशीष वर्मा, रमेश सोनी, हितेश लहरे, कृष्णा कौशिक, सनत गढ़ेवाल, राहुल पटेल, विकास साहू, योगेन्द्र बंजारे, दौलत साहू, वेणु गोपाल राव, वेद रात्रे, बबलू यादव, बाबा खान, रमाकांत ठाकुर, सूर्या बंजारे, सनत साहू, गौरीशंकर विश्वकर्मा, करीम, आमीन दास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे इस दौरान
कांग्रेसियों ने भाजपा की नीतियों को ‘जनविरोधी’ करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और उग्र होगा।

