बिलासपुर प्रेस क्लब और अपोलो हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में 1 नवंबर, रविवार को एक मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
यह विशेष स्वास्थ्य शिविर अपोलो हॉस्पिटल्स, बिलासपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इस कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिलासपुर के जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की निःशुल्क जांच और परामर्श देंगे।
शिविर में पेट एवं लीवर रोग, हृदय रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, शिशु रोग, जनरल मेडिसिन और दंत रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, डायटीशियन द्वारा खानपान और पोषण संबंधी खास सलाह भी दी जाएगी।
डॉ. समर्थ शर्मा, डॉ. लाजपत अग्रवाल, डॉ. अभिषेक कौशले, डॉ. वेद व्यास चौधरी, डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ. शांभवी कल्याणी, डॉ. पायल लहड़ा, डॉ. मंदार गोकाकते और डॉ. प्रकृति यदु अपनी सेवाएं देंगे।
कैंप के दौरान फाइब्रोस्कैन से लीवर की विशेष जांच, आंखों की जांच, मैमोग्राफी, पैप स्मीयर के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और जनरल वाइटल्स की जांच बिल्कुल मुफ्त की जाएगी।
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा और उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी सह सचिव हरिशंकर गंगवानी, कार्यकारी कैलाश यादव ने सभी पत्रकारों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
यदि आप इस शिविर से जुड़ी कोई जानकारी या पंजीयन कराना चाहते हैं, तो इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं,
अजीत मिश्रा (अध्यक्ष) 9827177004
विजय क्रांति तिवारी (उपाध्यक्ष) 7773033332
अपोलो हॉस्पिटल हेल्पडेस्क 9755550776 / 07752-248300

