बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत पचपेड़ी तहसील के पताईडीह स्थित सतनाम भवन में 25 अक्टूबर दिन (रविवार) को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन की मजबूती, विस्तार और सामाजिक विकास को लेकर बुलाई गई इस बैठक में समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

“प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति”
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एल.एल. कोशले जी ने की इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे जी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप श्रृंगी जी, बलौदा बाजार के सह-प्रभारी गणेश जी और शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल डहरिया जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

“बैठक के प्रमुख एजेंडे और निर्णय”
बैठक के दौरान संगठन को गति देने और सामाजिक सुधार से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, नवनियुक्त पदाधिकारियों का चयन, मस्तूरी और सीपत तहसील के साथ-साथ ब्लॉक मस्तूरी के शिक्षा प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया!

“सामाजिक सुधार एवं 15 बिंदु”
समाज में एकीकरण और समन्वय हेतु 15 बिंदुओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से 18 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती मनाने का आह्वाहन किया गया।
शिक्षा और शाला संचालन- ब्लॉक एवं तहसील शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा शाला संचालन की विशेष रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही, बिलासपुर में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल डहरिया जी द्वारा कॉलेज निर्माण को लेकर विशेष चर्चा की।
संगठन विस्तार व अन्य विकास कार्य: संगठन की सदस्यता बढ़ाने, “सतनाम संदेश” पत्रिका का प्रसार करने, गिरोधपुरी धाम के ग्राम मडवा और राजधानी रायपुर में चल रहे भवन निर्माण कार्यों के साथ-साथ बलौदा बाजार प्रकरण पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

“नवनियुक्त पदाधिकारियों पद व नाम”
बैठक में विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की गई-
तहसील सीपत क्षेत्र:-
अध्यक्ष- राधेश्याम जौहर जी
उपाध्यक्ष- गणेशराम सोनवानी जी
सचिव-
कोषाध्यक्ष-
“युवा मोर्चा अध्यक्ष- विकास बंजारे जी”
तहसील मस्तूरी क्षेत्र”
अध्यक्ष- धीरेंद्र सोनी जी
उपाध्यक्ष- ओमप्रकाश कुर्रे जी
सचिव- चंद्रप्रकाश सोनी जी,

शिक्षा प्रकोष्ठ (ब्लॉक मस्तूरी)
अध्यक्ष -भरत कुर्रे गुरुजी
उपाध्यक्ष- राधेश्याम जौहर
उपाध्यक्ष (पचपेड़ी क्षेत्र)- परस सोनवानी
सदस्य- संतोष बर्मन गुरुजी
रोज़गार सहायक सचिव- समयलाल पुरैना जी ,
रोजगार सहायक सहसचिव-दिलेश्वर हिरवानी
कोषाध्यक्ष- कुंदराम जांगड़े कविराज
“विशेष उपस्थिति व आभार”
आयोजन करता सुखराम खूंटे गुरुजी पचपेड़ी तहसील अध्यक्ष, एस एल खूंटे प्राचार्य जी, बिलासपुर मीडिया प्रभारी अमित पाटले जी प्रकाश मनहर जी राधेश्याम जौहर, गणेश राम सोनवानी, धीरेंद्र सोनी, ओम प्रकाश कुर्रे, चंद्र प्रकाश सोनी, भारत कुर्रे गुरुजी, परस सोनवानी, संतोष बर्मन गुरुजी, समय लाल पुरैना, दिलेश्वर हिरवानी, बुधराम जांगड़े समेत बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में तहसील शाखा पचपेड़ी (मस्तूरी) के आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी क्षेत्रीय व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

