बिलासपुर: नवरात्रि 2026 के पावन अवसर पर बिलासपुर शहर में गरबा का उत्सव अपने चरम पर रहा। शहर के सबसे बड़े आयोजनों में शुमार ‘शक्ति नवरात्रा गरबा’ में ऑथेंटिक डांस स्टूडियो (ADS) के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया।

“इस भव्य आयोजन की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं”
फ्री वर्कशॉप और बंपर भागीदारी: पिछले 40 दिनों में ऑथेंटिक डांस स्टूडियो द्वारा शहर में 10 से अधिक फ्री गरबा वर्कशॉप आयोजित किए गए। साथ ही तीनों शाखाओं में किफायती शुल्क पर प्रशिक्षण दिया गया, जिससे इस वर्ष 1000 से अधिक लोग जुड़े और 200 लोगों ने ग्रुप मेंबरशिप हासिल की।
एक ही ताल पर 200 कलाकारों की प्रस्तुति: शक्ति नवरात्रा गरबा उत्सव में ADS के 200 से अधिक सदस्यों ने एक जैसी वेशभूषा में, एक लय और एक ताल पर मंच पर प्रस्तुति दी, जिसे देखकर पूरा बिलासपुर झूम उठा।

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की गरिमामयी उपस्थिति: इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने मंच से कलाकारों की कला और प्रस्तुति की खुलकर सराहना की।
“सफल आयोजन और सम्मान”
शक्ति नवरात्रा गरबा के आयोजक अमित संतवानी, उत्पल सेन गुप्ता और उनकी टीम के साथ-साथ ऑथेंटिक डांस स्टूडियो की संचालक टीम (शुभम कुमार पाटले, मनीष सोनी, आकाश दास, भावेश राव, रितुल साहू और मितलेश मानिक) ने इस भव्य आयोजन को सुरक्षित और सफल बनाया। इस दौरान अतिथियों द्वारा अभिनेता राजपाल यादव को सम्मानित भी किया गया।
पिछले 4 वर्षों की तरह इस 5वें वर्ष भी बिलासपुर में इस सफल आयोजन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। दोनों संस्थाओं ने आने वाले समय में ऐसे ही और भी भव्य आयोजन करने की घोषणा की है।

