छत्तीसगढ़ी सिनेमा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘मालगुजार’ की घोषणा की गई है। फिल्म के निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी और निर्माता-अभिनेता सनत कुमार दिव्य ने बिलासपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि यह फिल्म छत्तीसगढ़ के इतिहास पर आधारित है और इसे आज की पीढ़ी के सामने पेश करना एक बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इससे पहले वे ‘द बिरनपुर फाइल्स’ और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जीवन पर आधारित फिल्में बना चुके हैं।
फिल्म का अनुमानित बजट 1 करोड़ रुपये से अधिक का रखा गया है। इसकी शूटिंग बिलासपुर, मुंगेली और रायपुर जैसे क्षेत्रों की खूबसूरत लोकेशंस पर की जाएगी।
“कलाकारों के लिए फ्री ऑडिशन”
छत्तीसगढ़ के स्थानीय और नए कलाकारों को मौका देने के लिए आने वाली 25 तारीख को बिलासपुर के एक होटल’ में ऑडिशन रखा गया है।

ऑडिशन में भाग लेने के इच्छुक कलाकार फिल्म की आधिकारिक वेबसाइट www.malgujar.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
निर्माता सनत कुमार दिव्य ने कहा कि “हम इस फिल्म के माध्यम से नए और प्रतिभाशाली कलाकारों को एक बड़ा मंच देना चाहते हैं ताकि छत्तीसगढ़ में एक बेहतरीन ऐतिहासिक फिल्म तैयार की जा सके।

फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होने की योजना है। ऐतिहासिक कथानक और बड़े बजट के साथ बन रही ‘मालगुजार’ से राज्य के कलाकारों और दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

