बिलासपुर- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज दोपहर इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जहां प्रशासनिक और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

स्टेशन से उनका काफिला कड़ी सुरक्षा के बीच बिरकोना स्थित सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय के लिए रवाना हुआ, जहां वे दो दिनों तक प्रवास करेंगे।
“दौरे की मुख्य बातें”
प्रवास के पहले दिन वे प्रांतीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।
“कल का कार्यक्रम”
कल प्रांत स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक के बाद मोहन भागवत कल रात अमरकंटक एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
सुरक्षा के मद्देनजर बिरकोना स्थित आवासीय विद्यालय और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं।

