छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के अंतर्गत थाना मस्तूरी की मल्हार चौकी पुलिस ने एक महिला की आत्महत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा मृतका के चरित्र पर लांछन लगाकर बदनामी करने और विवाद करने के कारण तंग आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया था।

मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मल्हार चौकी के भगवानपाली गांव का है। मृतिका गीताराय (पति सतीश कुमार राय, उम्र 28 वर्ष) ने वर्ष 2024 में अपनी इच्छा से विवाह किया था। गत 18 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे मृतिका ने खुद को आग लगा ली थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना पर थाना मस्तूरी, चौकी मल्हार में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी।
“मर्ग जांच में हुआ बड़ा खुलासा”
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतिका अपने पति सतीश कुमार राय के साथ 15 से 16 अप्रैल 2026 को ग्राम बरछा (थाना पथरिया, जिला मुंगेली) में अपने मामा कृष्ण बंजारे के यहां उनकी पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने गई थी।
इसी दौरान मृतिका के जीजा विनेत जोगी (पिता गोरेलाल जोगी, उम्र 44 वर्ष, निवासी टिकारी, थाना मस्तूरी) ने मृतिका के चरित्र पर लांछन लगाकर विवाद किया और गांवभर में उसकी बदनामी की। मृतिका ने अपने मृत्यु पूर्व कथन (Dying Declaration) में भी यह स्पष्ट रूप से बताया था कि जीजा के साथ हुए इस विवाद और मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।
मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आरोपी विनेत जोगी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मल्हार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 15 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के पश्चात आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।
अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में चौकी मल्हार और थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा की गई है।

