उत्तर प्रदेश

मरदह थाना प्रभारी को महिला सिपाही ने बांधी राखी

 

मरदह। मरदह थाना परिसर में रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर महिला सिपाही ने थानाप्रभारी को राखी बांध धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन

 

 

सोमवर की दोपहर थाना परिसर में महिला सिपाहीयो द्वारा रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान उन्होंने इस शुभ पर्व पर घरों से दूर जनता की रक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों को राखी की डोरी बांध मिठाई खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने महिलाओं की इस पहल की सराहना की। वहीं इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने परिसर में परिवार जैसा अनुभव महसूस किया। कहा कि पुलिस बल हमेशा उनकी सुरक्षा के हित में तत्पर रहेगी। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि अधिकांश पुलिस के जवान जनता की रक्षा ड्यूटी में रहने के चलते रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्व पर घर नहीं जा पाते। कार्यक्रम में प्रतिभा यादव, अर्पिता पाठक, ज्ञानमती अरविंद दीवान सतेन्द्र शाह सदानंद, रत्नेश , एस आइ ओमप्रकाश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button