उत्तर प्रदेश

सावन पूर्णिमा पर पूजा के दौरान करें विशेष कार्य, कभी नहीं होगी धन की कमी

 

गाज़ीपुर | सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा को महत्वपूर्ण माना गया है। हर माह के शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा पड़ती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन पूर्णिमा के दिन जगत के पालनहार भगवन विष्णु की आरती न करने से पूजा अधूरी मानी जाती है। इसी वजह से प्रभु की आरती जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

 

 

पूर्णिमा के दिन सावन का समापन होता है।

 

इसी दिन रक्षाबंधन मनाया जाता है।

 

पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है।

सावन पूर्णिमा 2024: पंचांग के अनुसार, आज यानी 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा का त्योहार मनाजा रहा है। इस तिथि पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही विशेष चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। अगर आप जीवन में धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो सावन पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान भगवान विष्णु की आरती करना न भूलें। आइए पढ़ते हैं भगवान विष्णु की आरती।

 

 

सावन पूर्णिमा तिथि और समय 2024

 

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन मास की पूर्णिमा 19 अगस्त, 2024 को मनाई जाएगी। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 03 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, यह तिथि रात्रि 11 बजकर 55 मिनट तक मान्य रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button